Friday, March 20, 2026
HomeBiharतीन दिनों से लापता किशोर सकुशल घर लौटा

तीन दिनों से लापता किशोर सकुशल घर लौटा

वजीरगंज। तीन दिनों से लापता 11 वर्षीय छात्र अमन राज शनिवार को सकुशल अपने परिजनों के पास पहुंच गया। वह नगर पंचायत अंतर्गत मौलानगर निवासी वीरेन्द्र कुमार रजक का पुत्र है। छात्र के पिता ने बताया कि बीते बुधवार को अमन घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल न जाकर अपनी मौसी के घर मानपुर के गेरे जाने के लिए पुरा हॉल्ट से ट्रेन पर चढ़ गया, लेकिन वह ट्रेन से किउल चला गया, जहां दो दिनों तक ट्रेन में ही इधर-उधर भटकता रहा। फिर किसी की सहायता से वह गेरे पहुंच गया, जहां के एक शिक्षक ने उसकी पहचान कर हमें फोन से सूचना दी। अमन राज मध्य विद्यालय दखिनगांव में छठे वर्ग का छात्र है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल बच्चे को उनके परिजन को सुपूर्द कर दिया गया है, अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए बच्चे का बयान कराया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!