पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया
गायघाट ।गायघाट प्रखंड में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर पूर्व विधायक निरंजन राय ने पुष्पांजलि अर्पित किया।संगोष्ठी और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और समतामूलक समाज के उनके सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया।
पूर्व विधायक निरंजन राय ने कर्पूरी ठाकुर के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों, वंचितों और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को बुलंद किया और सामाजिक न्याय के नए आयाम स्थापित किए। इस अवसर पर राजद के दर्जनों कार्यकर्ता सहित कई नेता मौजूद रहे।
दीपक कुमार की रिपोर्ट












