गयाजी।बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के गया जी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष का अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा भगवान राधा–कृष्ण का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित सभीकार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी की असली शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण हैइस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि संजय सरावगी के कुशल, अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बिहार में और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ होगा, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी की नीतियाँ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचेंगी। डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि भाजपा का उद्देश्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता गोपाल प्रसाद यादव महेश यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता












