Saturday, March 21, 2026
HomeBiharपब्लिक एकादश ने प्रशासन एकादश को 7 विकेट से हराकर ट्राफी पर...

पब्लिक एकादश ने प्रशासन एकादश को 7 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया

प्रशासन-पब्लिक मैत्री12-12 टेनिस बॉल क्रिकेट मैच

वजीरगंज।गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रशासन  एकादश एवं पब्लिक एकादश वजीरगंज के बीच स्थानीय श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 12-12 टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किय़ा गया |टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाकर 155 रनों का लक्ष्य दिया |लक्ष्य का पिछा करते हुए पब्लिक एकादश की टीम ने 11.4 ओवर में 3 विकेट खोकर  जीत हासिल कर ली |इस प्रकार पब्लिक एकादश की टीम ने 7 विकेट से यह प्रशासन बनाम पब्लिक ट्राफी अपने नाम की |मुख्यअतिथि डीएसपी अभिनव कुमार ने विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाडियों को विनर एवं रनर ट्राफी देकर समानित किया साथ ही विजेता टीम के संजीव कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया |
  इस मैत्री क्रिकेट मैच में बीडीओ प्रभाकर सिंह ,थानाध्यक्ष नीरज कुमार ,पंचायत समिति सदस्य आंनद मिलिंद मुख्य वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमर शंकर ,वार्ड पार्षद मधुकर जी मधु ,पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह ,राजेश कुमार सहित कई प्रतिनिधि व प्रशासन के खिलाडियों ने अपनी अपनी क्रिकेट प्रतिभा का कौशल खेल मैदान में प्रदर्शित किय़ा
पुरस्कार वितरण के दौरान डीएसपी अभिनव कुमार ने उपस्थित टीम के खिलाडियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रशासन व पब्लिक के बीच आपसी लगाव एवं आपसी भाईचारे का विकास होता है |इस तरह के आयोजन हर जगह होनी चाहिये|
इस मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे

Most Popular

error: Content is protected !!