बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राणपुर मोड़ पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे राजू चौधरी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नेउरी गाँव के रहने वाले नशे की हालत में प्राणपुर मोड़ पर शोर-शराबा कर राहगीरों को परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों से राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलने पर राहगीरों ने तत्काल बेलागंज थाना को अवगत कराया। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत राजू चौधरी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मेडिकल जांच कराते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












