गया में BCA के तत्वावधान में बिहार रूरल क्रिकेट लीग का ट्रायल, 29–30 जनवरी को
गयाजी।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली बिहार रूरल क्रिकेट लीग के तहत गयाजी ज़िला के ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 29 एवं 30 जनवरी को किया जाएगा। चयन ट्रायल गया स्थित लोटस एकेडमी में आयोजित होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार रूरल क्रिकेट लीग के गयाजी ज़िला कन्वीनर एस नेयाज़ उद्दीन ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे चयनकर्ता के समक्ष रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल के दिन अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अथवा अन्य वैध आयु प्रमाण पत्र एवं पूरा क्रिकेट किट लेकर आएं। दस्तावेज़ या किट के अभाव में खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।
एस नेयाज़ उद्दीन ने आगे बताया कि यह लीग ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तर तक पहुँचने का सुनहरा अवसर है और खिलाड़ियों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।












