Sunday, March 22, 2026
HomeBiharएस बी मिशन स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, भव्य गणतंत्र दिवस...

एस बी मिशन स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, भव्य गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

खिजरसराय।खिजरसराय के तेतारपुर स्थित एस बी मिशन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सबसे पहले संस्थान प्रमुख श्याम बिहारी ने झंडा तोलन किया,साथ ही इन्होंने उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते  देश के वीरों को याद करते हुए गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को राष्ट्र के गौरव,अखंडता, एकता बनाये रखने, समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर विद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले विभीन्न टेस्ट परीक्षा व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे,पुरस्कृत होने वालों में डॉली कुमारी,टिशू कुमार,सुभम कुमार,शान्ति कुमारी इत्यादि शामिल थे।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों का भी अहम योगदान था जिसमें भीम भारती, सीलम कुमारी शामिल थी।।

Most Popular

error: Content is protected !!