बेलागंज ।बेलागंज थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 617/25 के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त नन्हकु यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया है। गिरफ्तार अभियुक्त नन्हकु यादव, पिता रामकृत यादव, ग्राम कबीरपुर का निवासी बताया जाता है। यह गिरफ्तारी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2)(3), 190, 126(2), 115(2), 109 एवं 352 के अंतर्गत दर्ज मामले में की गई है। बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त अभियुक्त पर उक्त धाराओं के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही केहै। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












