बोधगया को चमकाने के लिए केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
बोधगया नगर परिषद् के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद और अधिकारियों को कई बार जानकारी देने के बावजूद बोधगया के कई वार्डों से निकलने वाला नाली का गंदा पानी महारानी रोड के किनारे जमा रहता है।
महारानी रोड के आसपास कई घर, होटल और गेस्ट हाउस स्थित हैं। इसी मार्ग से रोज़ाना देश-विदेश के पर्यटक गुजरते हैं, लेकिन बदबूदार और गंदे पानी के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू के कारण वहां रहना मुश्किल हो गया है, फिर भी नगर परिषद् की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
यह गंभीर ख़बर बहुत जल्द कशिश न्यूज़ पर प्रसारित की जाएगी।












