Tuesday, March 24, 2026
HomeBiharप्रखंड मुख्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी का शहादत दिवस

प्रखंड मुख्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी का शहादत दिवस

वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को  महात्मा गांधी  की शहादत दिवस मनाई गई। आचार्यकुल के सदस्यों एवं प्रबुद्धजनों ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उसके बाद रघुपति राघव राजा राम भजन गया तथा डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। संविधान प्रस्तावना स्थल और स्वतंत्रता सेनानी खुशियाल सिंह की प्रतिमा पर भी  पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दरम्यान आचार्यकुल मंत्री कमला प्रसाद सिंह ने कहा कि आज हमारे देश के लोग गांधी और उनके विचार को भूलते जा रहे हैं, वहीं विदेशों में उनकी मान्यता बढ़ती जा रही है, यह खेद का विषय है। मौके पर जिला पार्षद  डॉ पिंकी कुमारी, रामाश्रय प्रसाद सिंह, श्रीकान्त शरण शाही, महेश प्रसाद सिंह, रामदेव सिंह, दारा सिंह सहित अन्य लोग मौजद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!