वजीरगंज।वजीरगंज नगर पंचायत के मध्य विद्यालय दखिनगांव में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र सिन्दुआरी के बच्चों का समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2025-26 में अनुमोदित गतिविधि स्पोर्ट एंड प्री प्राइमरी अंतर्गत वार्षिक उत्सव स्पोर्ट्स मीट, बाल मेला एवं शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मध्य विद्यालय दखिनगांव के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार एवं प्राथमिक विद्यालय बरौनी के प्रधान शिक्षक विनोद कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास तेजी से होता है तथा अभिभावकों को भी विद्यालय के बारे में जानने,समझने और शिक्षकों के साथ संवाद का अवसर प्राप्त होता है।कार्यक्रम को आंगनबाड़ी सेविका मिनिता कुमारी सहित मध्य विद्यालय दखिनगांव के शिक्षक उपेंन्द्र नाथ कौशल ,आशा कुमारी ,ज्योत्सना शाही ,ममता कुमारी ,निक्की कुमारी ,पूजा कुमारी , रविरंजन कुमार ,संतोष कुमार सिन्हा , प्रभाकर कुमार ने भी संबोधित किय़ा | कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावक, मात्राएं एवं बच्चे उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संतोष कुमार के द्वारा किय़ा गया |दूसरी ओर मध्य विद्यालय पतहुला में भी प्रधानाध्यापिका रीना राय के देखरेख में आंगनबाड़ी बच्चों का वार्षिक उत्सव , बाल मेला सह शिक्षक अभिभावक संगोष्टी का आयोजन किय़ा गया |इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका नीलम कुमारी शिक्षक रंजीत कुमार ,कुमारी स्वाति पाण्डेय सहित विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र पतहुला के बच्चे व अभिभावक मौजूद थे













