Wednesday, March 25, 2026
HomeBiharडोभी में 180 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, सीएनजी...

डोभी में 180 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, सीएनजी टेम्पो जब्त


डोभी।समेकित जांच चौकी डोभी के पास मद्य निषेध विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई है। छापेमारी के दौरान सीएनजी टेम्पो से कुल 180 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।
इस कार्रवाई में दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत कुमार, पिता स्वर्गीय अशोक सिंह, निवासी वैशाली एवं अभिषेक सिंह, पिता सुजीत सिंह, निवासी पटना के रूप में की गई है। दोनों युवक सीएनजी टेम्पो के माध्यम से शराब की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रहे थे। सूचना के आधार पर समेकित जांच चौकी पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध सीएनजी टेम्पो को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर टेम्पो समेत शराब की खेप जब्त कर ली गई। छापेमारी दल में पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र बैठा, आलोक कुमार, हेलेंद्र कुमार, कमल किशोर सहित मद्य निषेध विभाग के सिपाही एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!