गया।जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस के आह्वान पर प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर गया द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्ति रथ को विधिवत रूप से रवाना किया गया। वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह एवं महिला एवं बाल विकास निगम,जिला प्रोग्राम कार्यालय गया के विशाल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाल विवाह मुक्ति रथ के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा | इस अवसर पर माननीय विधायक ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप है और इसे समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सहयोग करें | उन्होंने बाल विवाह को समाज के लिए एक गंभीर समस्या बताते हुए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया एवं कहा कि जागरूकता ही इस कुरीति को जड़ से समाप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है।
ज्ञात हो कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 27 नवंबर 2024 को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रव्यापी स्तर पर लांच किया गया था | प्रयास संस्था के माध्यम से जिले में जागरूकता अभियान चलाकर जनमानस को बाल विवाह के दुष्परिणामों के साथ साथ क़ानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया जा रहा है | होने वाले कई बाल विवाहों को भी सम्बंधित अधिकारियो के सहयोग से रोका गया है |
इस अवसर पर मानपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के पंचायत प्रतिनिधि,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता ,महिला ,पुरुष ,बालक-बालिकाएँ सहित प्रयास संस्था के देवेन्द्र कुमार मिश्रा ,गौतम परमार ,प्रियंका कुमारी,मोहम्मद आलमगीर और बिनोद कुमार उपस्थित रहे।












