Wednesday, March 25, 2026
HomeBiharगयाजी में इंटर स्तरीय परीक्षा केंद्रों का एसएसपी व डीएम ने किया...

गयाजी में इंटर स्तरीय परीक्षा केंद्रों का एसएसपी व डीएम ने किया निरीक्षण

गयाजी।सोमवार को गया में आयोजित इंटर स्तरीय परीक्षा के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार एवं जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण के क्रम में एसएसपी एवं डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण करते हुए परीक्षार्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, समय-पालन एवं सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान यह भी देखा गया कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि न हो। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया तथा असामाजिक तत्वों एवं कदाचार पर कड़ी नजर रखने को कहा। वहीं जिला पदाधिकारी, गया ने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों से संवाद कर परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर संबंधित परीक्षा केंद्र के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं अनुशासन का माहौल देखने को मिला, जिससे परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के परीक्षा में शामिल हो सके।

Most Popular

error: Content is protected !!