Thursday, March 26, 2026
HomeBiharमहाबोधि एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी करते युवक गिरफ्तार, 45 हजार के दो...

महाबोधि एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी करते युवक गिरफ्तार, 45 हजार के दो फोन बरामद

गयाजी।पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन पर महाबोधि एक्सप्रेस (12397) के प्लेटफार्म संख्या 3 पर आगमन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के बीच चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गाड़ी खुलने से ठीक पहले एक संदिग्ध युवक जनरल कोच से उतरकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे आरपीएफ, सीपीडीएस टीम एवं जीआरपी गया के संयुक्त प्रयास से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनूप कुमार उर्फ नाटू (23 वर्ष), निवासी कंडी नवादा, थाना चंदौती, गया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से यात्रियों के दो चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिसकी कुल कीमत करीब 45 हजार बताई गई है। इस संबंध में आरपीएफ उप निरीक्षक जावेद इकबाल के आवेदन पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 27/26 के तहत धारा 317(5) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!