वजीरगंज प्रखंड अन्तर्गत पतेङ में अवस्थित प्रियांशु ट्यूटोरियल क्लासेज में मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे 50 विद्यार्थियों को आज विद्यालय प्रांगण में विदाई दी गई। संस्थान के निदेशक शिक्षाप्रेमी महेश कुमार सुमन ने कहा कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ससमय पहुंचना और क्रमांक के अनुसार अपना सीट पर बैठना परीक्षार्थियों का पहला कार्य होगा। प्रश्नपत्र मिलने के बाद उत्तरपत्र पर अपना रोल कोड, नंबर के साथ बुकलेट सेट पहले अच्छी तरीके से भर ले तदोपरांत सरल प्रश्नों का उत्तर देने के बाद कठिन प्रश्नों का जवाब दे। संस्थान के शिक्षक सौरव कुमार, अरविंद कुमार, नीरज कुमार, और अंशु कुमारी भी अपना अनुभव साझा करते हुए हर प्रश्नों का उत्तर लिखने पर जोर दिया।
निदेशक महोदय ने बताया कि संस्थान का यह 16वां बैच है जिसे अनुभव और कौशल से प्रशिक्षित किया गया है। आशा है बच्चे बेहतर परिणाम देंगे। विदाई की बेला में कई बच्चे भावुक थे, शिक्षक भी भावुक थे, इसलिए कि कुछ बच्चे नर्सरी कक्षा से दसवीं तक इसी संस्थान में अध्ययनरत रहे।
निदेशक महोदय ने बच्चों से जुड़ी एक लंबे समय की रिश्ता पर एक कविता सुनाकर सभा का समापन किया।
कविता इस प्रकार है:…..
प्यारे बच्चों,
बचपन से पढ़ाया हूं तुम्हें,
कोमल ऊंगली पकड़कर लिखना सिखाया है तुम्हें।
आया था तुम सब नादान,
बेहतर इंसान बनाने की हर सम्भव प्रयत्न किया है मैंने।
कभी मारा, कभी पीटा, कभी प्यार से डांटा है तुम्हें।
केवल शिक्षक ही नहीं बल्कि एक माँ की तरह
तुम्हारी बचपन को संवारा है मैंने।
अपने से बड़ों को आदर करना,
छोटे के बीच प्यार बांटना।
अपनी मीठी वाणी से दुनिया को मोहित करते रहना,सिखाया है तुम्हें।
लंबी रिश्ता है, लंबी फेहरिस्त है, हम दोनों का।
मैं रहूँ या ना रहूं, बस संस्थान से यूँ ही रिश्ता बनाये रखना।
हाँ एक गुजारिश जरूर रहेगी,
तुम जहां भी रहना, अपना जलवा बनाये रखना।
आज जब तुम जा रहे हो,
मेरा दिल क्यों भारी है,
तुम्हारी यादों में डूबा हुआ,
यह दिल क्यों बेचारी है। 😔
तुम्हारी सफलता ही मेरी खुशी है,
तुम्हारी उन्नति ही मेरी चाहत है।
जब भी पड़े जरूरत हमारी, दौड़े आना, यह दरवाजा बस ऐसे ही खुला है……..खुला रहेगा, सदैव खुला रहेगा।
बहुत-बहुत धन्यवाद बच्चों!












