Friday, March 27, 2026
HomeBiharआर्मी के जवान की ड्यूटी के दौरान जालंधर में मौत शोक की...

आर्मी के जवान की ड्यूटी के दौरान जालंधर में मौत
शोक की लहर

गयाजी। नगर प्रखंड के मगध  मेडिकल कॉलेज गया थाना के बिशुन्गन्ज
निवासी हरेंद्र शर्मा 44 वर्षीय आर्मी में जवान की मौत ड्यूटी के दौरान बुधवार की शाम 4 बजे   जालंधर में हार्ट अटैक से हो गई | वे नवंबर में एक माह छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर गये थे एवं होली में आने वाले थे जहां नये मकान का गृह प्रवेश होने वाला था |
वे अपनी पत्नी अन्नू देवी उर्फ मनोरमा देवी के साथ दो लड़की 19 वर्षीय आशिया शर्मा 12 वर्षीय अनुष्का शर्मा उर्फ रानी एवं 20वर्षीय पुत्र सौरभ शर्मा को छोड़ गये है |मृतक जवान के छोटे भाई  आर्मी के जवान राकेश शर्मा एवं उनकी पुत्री अशिया शर्मा उनके पार्थिक शरीर को आर्मी केजवान के साथ जालंधर  से बिशेध विमान से गुरुवार की  सुबह जालंधर भाया दिल्ली होते हुए पटना पहुंचेंगे एवं पटना से विशेष आर्मी के एंबुलेंस से बिशुनगंज आवास पहुंचेंगे जहां से आर्मी के विशेष टीम के द्वारा गॉड ऑफ ऑनर के बाद दाह संस्कार किय़ा जाएगा |इनके आकस्मिक निधन से पूरे परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर है |

Most Popular

error: Content is protected !!