Wednesday, February 11, 2026
HomeBiharगाँधी आज़ाद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया फ्लैग

गाँधी आज़ाद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया फ्लैग

शेरघाटी।मगध प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने फीता काट कर कियाl इस अवसर पर कर्नल मो शाहिद खान, प्रो डॉ महजबी निशात अंजुम,हरि प्रपन्न, जितेंद्र कुमार, रिपोर्टर रौशन कुमार, डॉ जेड खान मो अली आदि उपस्थित थेl मैच से पूर्व आमस प्रखंड क्षेत्र के बैदा गांव स्थित गाँधी आज़ाद पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने शानदार फ्लैग मार्च पेश किया.बच्चों ने एक ओर जहाँ डॉ प्रेम कुमार का स्वागत किया वहीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों का भी वेलकम कियाl छात्र छात्राओं द्वारा पेश किए गए मनमोहक फ्लैग मार्च की उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने सराहना कीl फ्लैग मार्च में शामिल सभी छात्र -छात्राओं को अतिथियों ने मेडल पहना कर हौसला अफ़ज़ाई कीl प्रसिद्ध खिलाड़ी असद शाहीन और अबुज़र पठान ने बताया कि गया के गाँधी मैदान में आयोजित ओपनिंग मैच में मगध पैंथर ने लोटस क्रिकेट क्लब को हरायाl उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वार्ड पार्षद नैयर अहमद, पुलसकर सिंह, संजय कुमार एवं प्रियंकर कुमार (गया जिला क्रिकेट संघ) सिंह, गया फुटबॉल संघ के सचिव खतीब अहमद,जीतेन्द्र सिंह, मोज़फ्फर रज़ा, हसनैन हैदर, विशाल कुमार और मजहर आदि उपस्थित थे l

Most Popular

error: Content is protected !!