बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुली गांव में शुक्रवार की सुबह हुई आगजनी की घटना के बाद देर शाम स्थानीय बीडीओ डॉ राघवेंद्र कुमार शर्मा और सीओ गजानन मेहता घटनास्थल पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना को जानकारी ली और घटनास्थल का मुआयना किया। अधिकारियों ने पीड़ित अरूण मिश्रा, अरबिंद मिश्रा और दिनेश मिश्रा से बातचीत कर घटना के कारणों की जानकारी ली और नुकसान का आंकलन किया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों पीड़ित परिवार अत्यंत गरीब हैं। आगलगी की घटना में उनका आशियाना उजड़ गया। उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर से जो भी बन सकेगा हर संभव सहयोग का प्रयास किया जाएगा। वहीं घटना के जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे लक्ष्मीपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी मो एमाद आलम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करते हुए स्थानीय एवं जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहयोग की मांग की।
