बेलागंज।चाकंद थाना क्षेत्र के ग्राम देशिन बिगहा के पास मुख्य सड़क पर 12 फरवरी की शाम एक ऑटो सवार व्यक्ति से दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मानवीय इनपुट के आधार पर 13 फरवरी को कांड संख्या 31/26 दर्ज किया। अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दोनों अप्राथमिकी अभियुक्त—मोनू कुमार और रौशन पासवान, दोनों निवासी खंजाहापुर थाना बुनियादगंज, जिला गयाजी—को देशिन बिगहा के पास छीने गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।












