Saturday, February 14, 2026
HomeBiharबेलागंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो...

बेलागंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो घंटे तक लगा रहा जाम

बेलागंज।नेशनल हाईवे 22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के खनेटा गांव के समीप शनिवार को हुई एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा खनेटा पुराने मिडिल स्कूल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लालचंद मांझी (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी ग्राम पाली, थाना बेलागंज के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन की नंबर प्लेट टूटकर घटनास्थल पर गिर गई, जिससे वाहन की पहचान में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। मगर आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग की है।

Most Popular

error: Content is protected !!