वजीरगंज|प्रखंड के कारी पंचायत के केनारचट्टी गांव में शनिवार की शाम आम ग्रामीण बच्चे एवं युवाओं ने पुलवामा में आतंकवादियों के हमले में शहीद जवानों को याद करते हुए दीप जलाकर मौन जुलूस निकाला| यह जुलूस मध्य विद्यालय केनारचट्टी से होते हुए केनारचट्टी गुमटी तक गई|इस दौरान बच्चों के हाथ में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कई पोस्टर एवं तख्ती भी थी | मौजूद बच्चों ने बताया कि देश में पुलवामा की घटना में शामिल आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई जरूरी है,ताकि आम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। दुसरी तरफ श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वजीरगंज के प्रांगण में भी छात्र एवं शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की|












