Monday, April 6, 2026
HomeBiharशेरघाटी में 17 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा, छह केंद्रों का निरीक्षण

शेरघाटी में 17 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा, छह केंद्रों का निरीक्षण

6601 छात्राएं देंगी परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

शेरघाटी। 17 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर शेरघाटी अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीओ मनीष कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहले दिन प्रथम और द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा संचालन पर जोर दिया।

एसडीओ ने बताया कि शेरघाटी अनुमंडल में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6601 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। एसएमएसजी गिरी कॉलेज, शेरघाटी के ब्लॉक ए में 1443 और ब्लॉक बी में 1405 परीक्षार्थी रहेंगी। रंगलाल हाई स्कूल में 990, मनोरमा कन्या मध्य विद्यालय में 285, प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल में 448, चंद्रमणि स्कूल राजा बीघा में 570 तथा वी.एस. राय महिला कॉलेज, गोपालपुर में 1460 छात्राएं परीक्षा देंगी।

सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। परीक्षा केंद्र से लगभग 200 मीटर की दूरी तक अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो

Most Popular

error: Content is protected !!