Wednesday, September 23, 2026
HomeBiharछत के ऊपर चढ़कर की गोलीबारी ,बाल बाल बचे दंपति

छत के ऊपर चढ़कर की गोलीबारी ,
बाल बाल बचे दंपति


प्राथमिकी दर्ज

गयाजी।परैया थाना क्षेत्र के पहरा पंचायत स्थित गनौरी टिल्हा में अपराधियों के द्वारा बीती रात्रि एक परिवार पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां महाशिवरात्रि पर नर्तकी के नाच का आयोजन था। जिसमें हर्ष फायरिंग की बात ग्रामीणों ने बताई। वहीं घर पर चढ़कर गोली चलाने के मामले में पीड़िता रीता देवी ने परैया  थाना में लिखित आवेदन दिया है। रीता देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि रविवार की रात अपने पति मुकेश कुमार के साथ घर में सोई हुई थी। तीन बजे अचानक से छत के उपर चढ़कर गोली चलाई गई। जो उसके स्पोर्ट में रहे लोहे के एंगल से ठकराते हुए दम्पति के उपर लगे मच्छर दानी में गिरी। जिसकी आवाज सुनते ही दम्पति व घर के परिवार चिल्लाने  लगे। बाद में जब लोग पहुंचे तब पाया की 45 वर्षीय राजमंगल प्रसाद व 35 वर्षीय रंजित प्रसाद के साथ आधा दर्जन लोग हथियार के साथ गाली गलौज कर रहे है। जिसकी सूचना तत्काल दूरभाष से परैया थाना में दी गई। घटना स्थल पर थाना अध्यक्ष संगीता कुमारी सुरक्षा बलों के साथ पहुंची और जांच शुरू की। वहीं एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से फायर किये गए गोली का खोखा और अन्य जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किया। पुलिस द्वारा कुछ लोगों हिरासत में लिया गया है जिनके पास से हथियार व गोली भी बरामद हुआ है। इसके अलावा बिना लाइसेंस के हो रहे कार्यक्रम को लेकर साउंड सिस्टम भी जब्त किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!