Tuesday, April 7, 2026
HomeBiharतेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने 4 वर्षीय बच्चे को कुचला, जिससे...

तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने 4 वर्षीय बच्चे को कुचला, जिससे बच्चे की हुई मौत

गयाजी। चाकंद थाना क्षेत्र के बारा गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम की मौत हो गई। अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने खेल रहे बच्चे को कुचल दिया, जिसके बाद वाहन सड़क से उतरकर पलट गया।
मृतक की पहचान मोहम्मद अदनान के रूप में हुई है। वह बेलागंज प्रखंड के लक्ष्मीपुर निवासी मोहम्मद आकिल का पुत्र था और इन दिनों बारा गांव स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अदनान घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 83 से बारा पुल होते हुए गांव में प्रवेश कर रहा तेज रफ्तार और अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर बच्चे को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया और फिर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी वाले रास्तों पर भी बालू लदे ट्रैक्टर तेज गति और लापरवाही से चलते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और लोग भय के माहौल में जी रहे हैं।
सूचना पर पहुंची चाकंद थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!