Tuesday, April 7, 2026
HomeBiharअवैध खनन कर रहे 10 ट्रैक्टर को जप्त ।18 लाख 20 हजार...

अवैध खनन कर रहे 10 ट्रैक्टर को जप्त ।18 लाख 20 हजार रुपये दंड अधिरोपित किये गए हैं।

गया।जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर के निर्देश के आलोक में आज अहले सुबह जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी की उपस्थिति में गठित टीम के साथ आज सुबह चाकन्द थाना क्षेत्र के ग्राम मंडौल के समीप फल्गु नदी में छापेमारी की गई। जिसमे अवैध खनन कर रहे 10 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। कुल 18 लाख 20 हजार रुपये दंड अधिरोपित किये गए हैं। अवैध खनन में संलिप्त सभी संबंधित वाहनों के चालक एवं वाहन मालिकों तथा अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
    विदित हो कि अवैध खनन को रोकने के लिए फरवरी माह में कुल 78 छापेमारी हुई है। जिसमे 18 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, 11 व्यक्तियों को गिरफ्तारी की गई है, 54 लाख दंड अधिरोक्त किए गए हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!