Wednesday, September 23, 2026
HomeBiharगुप्त बॉक्स से 55 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

गुप्त बॉक्स से 55 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

शेरघाटी। थाना क्षेत्र के सगाही गाँव के समीप उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर एक काले रंग के टेम्पो से विदेशी शराब बरामद किया है। वाहन में बनाए गए गुप्त बॉक्स से कुल 55 बोतल, करीब 20.625 लीटर शराब जब्त की गई। मौके से चालक देव कुमार निवासी खिरियावां, थाना मगध मेडिकल, गया और राकेश कुमार निवासी लालगंज सेहरा, थाना पालीगंज, पटना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई निरीक्षक मद्यनिषेध अभिषेक कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें सिपाही सोनी कुमारी, अमिषा कुमारी, शशि कुमार गुप्ता सहित गृहरक्षक जवान व सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

Most Popular

error: Content is protected !!