Monday, May 4, 2026
HomeBiharनालंदा पब्लिक स्कूल नदरपुर में सात दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 200...

नालंदा पब्लिक स्कूल नदरपुर में सात दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 200 बच्चों ने लिया भाग।

डोभी/गया।डोभी प्रखंड के नदरपुर गांव में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स के तत्वावधान में सात दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह संगठन भारत सरकार व बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त है तथा अंतरराष्ट्रीय संस्था WFIFS Germany से संबद्ध है। शिविर में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। सात दिनों तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों को स्काउट-गाइड के सिद्धांत, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता एवं सामाजिक सेवा की व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्रतिदिन परेड, व्यायाम, समूह गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर का संचालन कुमार गौतम सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। जिला सचिव विनय रजक एवं जिला संगठन आयुक्त अवधेश कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान बच्चों का मार्गदर्शन किया।
शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले बच्चों में सीमा कुमारी, सुषमा कुमारी, बबिता, सोनी और पूनम शामिल रहीं। कार्यक्रम की सफलता में प्रिंसिपल अर्जुन केसरी एवं डायरेक्टर विजय सर का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे बच्चों के व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Most Popular

error: Content is protected !!