वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र के गया-नवादा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अढवां गांव के निकट एक पीडीएस दुकानदार की मौत मंगलवार की रात्रि करीब 8:30बजे सड़क दुर्घटना में हो गई |
सड़क दुर्घटना में मृतक की पहचान पीडीएस दुकानदार मोहड़ा प्रखंड के बैकठपुर गांव निवासी चुनचुन सिंह के रूप में की गई है | वे वजीरगंज नगर पंचायत शिक्षक कॉलोनी में रहते थे एवं अपने पैतृक गांव बैकठपुर में पीडीएस दुकानदार भी थे | आक्रोशित परिजनों ने एक सुनियोजित तरीके से सड़क दुर्घटना के सहारे एक बिजनेस पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाकर लाश को रखकर गया-नवादा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया था |हालांकि हत्या के आरोपी के नाम का खुलासा फिलहाल नहीं किय़ा गया है |परिजनों ने बताया कि चुनचुन सिंह अपने घर बैकठपुर गांव से एक बाईक पर दो बोरी अनाज एवं एक केन लेकर वजीरगंज को चले थे | रात्रि करीब 8:45 बजे उनकी क्षतिग्रस्त बाईक के साथ उनकी लाश सड़क किनारे मिली है , जिससे सुनियोजित तरीके से हत्या कर सड़क दुर्घटना का हवाला किय़ा गया है |
घटना एवं सड़क जाम की सूचना पर वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक लाश की कब्जे में लेना चाहा लेकिन आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी के हवाले देकर लाश उठने नहीं दिया और सड़क जाम रखा |सड़क जाम से छोटी बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर सड़क जाम को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है| करीब 11 बजे के बाद शव को कब्जे में लेकर सड़क जाम को सामान्य किय़ा गया |शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दी गई है एवं गया विष्णुपद श्मशान घाट पर बुधवार को किय़ा गया।












