Monday, May 4, 2026
HomeBiharचैत्र रामनवमी पर्व की तैयारी को लेकर समिति की बैठक संपन्न

चैत्र रामनवमी पर्व की तैयारी को लेकर समिति की बैठक संपन्न

वजीरगंज।आगामी चैत्र रामनवमी पर्व को लेकर पुनावा में श्री श्री चैत्र रामनवमी पूजा समिति, पुनावां  की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्व की तैयारी, कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार यादव ने की। उन्होंने कहा कि चैत्र रामनवमी का पर्व आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसे भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी सदस्यों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। उपाध्यक्ष संजीत कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा भक्तों की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। सचिव ओमप्रकाश वर्मा ने बैठक में कहा कि शोभायात्रा के दौरान अनुशासन और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वहीं उप सचिव दयाल कुमार मांझी ने सभी युवाओं से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। कोषाध्यक्ष महंत विनोद यादव ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि समिति द्वारा पारदर्शिता के साथ सभी कार्य किए जाएंगे। बैठक में लखन प्रसाद मौर्य, छोटू से तुलसी कुमार, विवेक कुमार, विपिन मंडल, टिंकू राज, सुनील प्रजापत, राहुल कुमार एवं विकी कुमार समेत समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चैत्र रामनवमी के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई। समिति के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी देता है। पुनावा में इस वर्ष का चैत्र रामनवमी महोत्सव यादगार बनाने की तैयारी जोरों पर है।

Most Popular

error: Content is protected !!