Monday, May 4, 2026
HomeBiharहोली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित*

होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित*

आमस थाना परिसर मे गुरुवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे शेरघाटी सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज़ अहमद ने कहा की पर्व के दौरान हुड़दंगी करने वालो पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी अशांति फैलाने वालो पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी. होली पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी. आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा की किसी प्रकार की कोई सुचना मिले तो पुलिस को तुरंत सुचना दें त्वरित कार्रवाई की जायेगी होली को लेकर पुलिस गश्ती तेज की जायेगी ताकि सरारती तत्व पर कड़ी निगरानी रखी जाए. इधर आमस प्रखंड प्रमुख लड्डन खान ने कहा की होली और रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है इसी लिए पर्व को शांति और प्रेम के साथ मनाएं. बैठक मे राजद नेता वसीम अकरम, समाजसेवी मुन्ना खान,मुखिया संघ अध्यक्ष महेन्द्र पासवान, मनोज यादव, दीपक सिंह,अर्जुन कुमार, किशोर मांझी, जानकी चौहान, जिला परिषद प्रतिनिधि बबलू कुमार, पंचायत समिति सदस्य विरेंद्र यादव,बाबर खान, जाकिर खान, जदयू नेता तबरेज़ खान,तनवीर आलम,संजीत कुमार आदि मौजूद थे.

Most Popular

error: Content is protected !!