Friday, February 27, 2026
HomeBiharपुनावां में मगधेश आश्रम भवन निर्माण के लिये हुआ भूमि पूजन

पुनावां में मगधेश आश्रम भवन निर्माण के लिये हुआ भूमि पूजन

होली मिलन समारोह का भी हुआ आयोजन

वजीरगंज। प्रखंड के पुनावां में राष्ट्रीय उच्च मार्ग–82 से सटे पहाड़ी की तलहटी में स्थित मगधेश आश्रम भवन के पुनर्निर्माण के लिए गुरुवार को भूमि पूजन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के माहौल में संपन्न हुआ।
ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह बिन्दु, सचिव रविन्द्र सिंह चन्द्रवंशी तथा संयोजक उमेश सिंह चन्द्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम की एक भव्य तीन मंजिला बहुउद्देश्यीय इमारत का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन में शादी-विवाह सहित विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। साथ ही ट्रस्ट के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। मगधेश आश्रम ट्रस्ट, अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की एक शाखा है, जिसका पोषक क्षेत्र वजीरगंज के चारों ओर फैला हुआ है। इसमें लगभग एक दर्जन प्रखंड शामिल हैं। भवन निर्माण से आसपास के बड़े क्षेत्र के लोगों को सामाजिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान जरासंध भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और भवन निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। होली मिलन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में जयप्रकाश सिंह, अगम शरण सिंह, अमित कुमार, शिवशंकर प्रसाद सिंह, मुन्द्रीका प्रसाद सिंह, दीपक कुमार, रौशन चन्द्रवंशी, अनिशा देवी, पूजा कुमारी, रानी कुमारी, पंकज कुमार, अजित कुमार, अशोक कुमार, सौरव कुमार, पवन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!