Monday, May 4, 2026
HomeBiharसड़क हादसे मे एक महिला का हाथ बुरी तरह हुआ जख़्मी, रेफर

सड़क हादसे मे एक महिला का हाथ बुरी तरह हुआ जख़्मी, रेफर

शेरघाटी नया बाजार मोड़ के करीब सड़क पार करने के क्रम मे एक महिला ट्रक की चपेट मे आ गयी जिसमे महिला की दाहिना हाथ पूरी तरह जख़्मी हो गया. मौजूद लोगो ने तुरंत जख़्मी महिला को अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है.हादसे की शिकार हुई महिला की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के कोलौना गांव निवासी नरेश पासवान की पत्नी उषा देवी के रूप मे हुई है. जख़्मी महिला बाँकेबाजार किसी समारोह मे शामिल होने जा रही थी इसी दौरान एक ट्रक की चपेट मे महिला आ गयी.

Most Popular

error: Content is protected !!