Monday, May 4, 2026
HomeBiharवजीरगंज में डाकबंगला नहीं रहने से  जनप्रतिनिधियों एवं शैलानियो को हो रही...

वजीरगंज में डाकबंगला नहीं रहने से  जनप्रतिनिधियों एवं शैलानियो को हो रही परेशानी

वजीरगंज में डाकबंगला का पुनः निर्माण करे सरकार-दिनेश प्रसाद यादव

वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय के सामने कभी एक भव्य डाकबंगला हुआ करता था, जो आज नहीं है। यह डाकबंगला अंग्रेजों के जमाने का था जो एक  दशक पूर्व जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो गया था |अब वो खंडहर का भी नामोनिशान मिट चुका है |
वजीरगंज प्रखंड के धरमपुर गांव निवासी सह राजद प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने बिहार सरकार से अविलंब डाकबंगला निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि जन प्रतिनिधियों, सैलानियों और आम लोगों को रात्रि विश्राम, सभा और बैठक करने में कठिनाई हो रही है।श्री यादव ने कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द डाकबंगला का निर्माण कराना चाहिए। इससे न केवल जन प्रतिनिधियों को सुविधा होगी, बल्कि सैलानियों और आम लोगों को भी लाभ होगा।
वजीरगंज के स्थानीय निवासियों का कहना है कि डाकबंगला का निर्माण होना बहुत जरूरी है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द डाकबंगला का निर्माण कराया जाए।

Most Popular

error: Content is protected !!