बेलागंज थाना क्षेत्र के उज्जे गांव में गुरुवार को लगभग 4 बजे बच्चों के खेल के दौरान दो समुदाय में हुए हिंसक झड़प में महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गया।
गांव स्थित मैदान में एक समुदाय के बच्चे गेंद खेल रहे थे। उसी दौरान गेंद दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को लग गया। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया और हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष के द्वारा रोड़ेबाजी करने लगा।। घटना के सूचना के बाद पहुंचे स्थानीय पुलिस ने जख्मी तीनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया। इस दौरान जख्मी सिंधु देवी को बेहतर इलाज हेतु गयाजी रेफर कर दिया गया। विधि व्यस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित कर जख्मी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। विधि व्यस्था डीएसपी ने बताया कि घटना में शामिल असमाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है।












