खिजरसराय।खिजरसराय के बकथर में भी भी एस क्लब द्वारा होली के अवसर पर आयोजित होने वाला मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया।
देर शाम तक युवकों में मटका फोड़ने की होड़ लगी रही इस बीच रंजय यादव के पुत्र शुभम ने सटीक निशाना साधा और प्रतियोगिता को अपने नाम कर ली। जिसे इनाम स्वरूप नगद राशि व मेडल देकर एस बी मिशन पब्लिक स्कूल तेतारपुर के निदेशक व क्लब के अध्यक्ष ने सम्मामित किया। पूरे प्रतियोगिता के दैरान उद्घोषक के रूप में अरुण यादव ने सबको सूचना देने के साथ-साथ खूब हंसाया बता दें कि अरुण यादव चुटकुले अंदाज में किसी भी कार्यक्रम के उद्घोषणा के लिए जाने जाते हैं।
आयोजन में राकेश बकथरिया,महेंद्र यादव,शम्भू यादव,राजेश चौधरी, राहुल शर्मा,चुन्नू साव, राजू यादव,संतोष यादव,जीतू यादव,कौशलेंद्र यादव,प्रमोद चौधरी इत्यादि की महत्पूर्ण भूमिका रही।
मौके पर दर्शक के रूप में सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
क्लब सचिव संजीत बकथरिया व्यक्तिगत कारणों से आयोजन में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने ने सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ता का आभार प्रकट किया और आगामी कार्यक्रमों में इसी तरह से मिलजुलकर जिम्मेदारी से काम करने के लिए हौसला बढ़ाया।।












