आमस।जिला पदाधिकार के निर्देशानुसार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत शुक्रवार को आमस प्रखंड के सभागार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पेंशन योजना राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना की जानकारी दी गई।साथ ही उपस्थित वृद्धजनों से उनके विचारों को व्यक्त करने का भी अवसर दिया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम वर्ष 2007 के प्रावधानों तथा अनुमंडलों में संचालित बुनियाद केंद्रों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री उज्जवल दृष्टि योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को आंख जांच कर निशुल्क चश्मा वितरण की जानकारी भी प्रदान की गई। बुनियाद केंद्र द्वारा संचालित MTV Van के माध्यम से बुजुर्गों के कान और आंख की जांच विशेषज्ञों के द्वारा निशुल्क की गई।
आमस से एहसान अली की रिपोर्ट












