Saturday, March 7, 2026
HomeBihar6 वर्षीय राशिद ने रखा अपना पहला रोजा, लोगो ने दी बधाई

6 वर्षीय राशिद ने रखा अपना पहला रोजा, लोगो ने दी बधाई

आमस।रमज़ानुल मुबारक के पाक महीने में आमस प्रखंड के बैदा गांव निवासी मुंशी मोइनउद्दीन हैदर के 6 वर्षीय नाती मोहम्मद राशिद ने रमजान का पहला रोजा रखा 6 वर्ष की उम्र में राशिद ने भूख प्यास तपिश भरी चिलचिलाती धूप मे रोजा रख कर मिसाल कायम किया है. माता आसिया परवीन ने कहा कि राशीद को रोजा रखने का शौक था राशिद दिनभर इबादत में मशगूल रहा.जिसे लेकर पिता मोहम्मद इनाम, नाना मुंशी नईमउद्दीन, डॉ जाकिर हुसैन, नजीर आलम, जावेद हैदर,होप फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकत अली, प्रखंड प्रमुख लड्डन खान, मुखिया किशोर मांझी,पंचायत समिति बाबर अली, अताउल्लाह खान, राशिदुल हक़,शिक्षक इमरोज़ अली, हिफाजूल रहमान रिंकू,समाजसेवी आबिद इमाम आदि ने एहतेशाम आलम,वसीम अकरम, जदयू नेता वारिस अली खान आदि ने बधाई दी है.

Most Popular

error: Content is protected !!