Saturday, March 7, 2026
HomeBiharचाकंद थाना पुलिस ने तीन वारंटी लोगों को भेजा जेल

चाकंद थाना पुलिस ने तीन वारंटी लोगों को भेजा जेल

बेलागंज।  चाकंद थाना की पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। चाकंद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी देशीन बिगहा गांव निवासी देवा चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में बारा महादलित टोला निवासी विष्णु मांझी के पुत्र नन्हकु मांझी और केश्वर मांझी के पुत्र लेधा मांझी उर्फ रामजी मांझी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था, जिसके आधार पर पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी।
चाकंद थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों वारंटियों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया। न्यायालय से जारी वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

जेल जाते हुए

Most Popular

error: Content is protected !!