बेलागंज।चाकंद थाना क्षेत्र के बीथोशरीफ खगरी टोला में झूमटा निकलते समय गांव के कुछ व्यक्तियों के द्वारा हत्या का प्रयास करते हुए जानलेवा हमला किया। जब इसकी सूचना चाकंद थाना प्रभारी को आवेदन देकर दिया गया तो उन्होंने इस मामले का सही उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को धर दबोचा गया हैं जिसमें धर्मराज पासवान पिता बिरंजन पासवान,दूसरा अभियुक्त आकाश कुमार पिता सुरेश मांझी ये दोनों बीथोशरीफ खगरी टोला का रहने वाले हैं
वहीं चाकंद थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में चाकन्द थाना कांड सं0-48/26, दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। चाकन्द थानाप्रभारी दिनेश कुमार महतो द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।












