Thursday, March 12, 2026
HomeBiharकोच प्रखंड की बेटी प्रीति अनमोल बनीं बिहार दारोगा, बिना कोचिंग हासिल...

कोच प्रखंड की बेटी प्रीति अनमोल बनीं बिहार दारोगा, बिना कोचिंग हासिल की बड़ी सफलता

कोच (गया)।कोच प्रखंड के ग्राम घोंघीमठ (पंचायत चबुरा) की निवासी प्रीति अनमोल ने बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होकर प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

प्रीति अनमोल, पति – सुरेन्द्र चौहान (अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, रजौली नवादा) हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा आयोजित बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम 10 मार्च 2026 को जारी किया गया, जिसमें प्रीति अनमोल का चयन हुआ। उनका रोल नंबर 1511010210 है।

प्रीति अनमोल ने यह सफलता कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया, बल्कि घर पर रहकर ही स्वाध्याय के माध्यम से तैयारी कर यह मुकाम हासिल किया।

उनकी इस शानदार सफलता से कोच प्रखंड में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को प्रेरणा मिलेगी। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!