Friday, March 13, 2026
HomeBiharडोभी समेकित जांच चौकी पर 490 लीटर अवैध स्प्रिट के साथ युवक...

डोभी समेकित जांच चौकी पर 490 लीटर अवैध स्प्रिट के साथ युवक गिरफ्तार

डोभी/गया/।गया जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध स्प्रिट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार XUV 500 कार से अवैध स्प्रिट का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन से कुल 490 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से उज्ज्वल कुमार उम्र करीब 26 वर्ष, पिता बबन कुमार सिंह, निवासी हरियादु छठरीसिंग कॉलोनी, थाना बरियातु, जिला रांची,झारखंड निवासी को गिरफ्तार किया है।
जब्त सामानों में 490 लीटर अवैध स्प्रिट के अलावा XUV 500 कार भी शामिल है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।
इस कार्रवाई में छापामार दल के रूप में सअनि हलेन्द्र कुमार, सअनि आलोक कुमार, सअनि कमल किशोर, सअनि धर्मेन्द्र बैठा तथा मधनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृह रक्षक जवान शामिल थे।

Most Popular

error: Content is protected !!