बेलागंज/गया जी। झारखंड राज्य के चतरा जिले के हंटरगज आर एन एम काॅलेज में पदस्थापित रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर जिले के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद् और राजनितिज्ञ मार्महत हैं। मूल रूप से गया जी जिले के फतेहपुर प्रखंड के बड़ैला गांव वर्तमान में गया जी मानपुर भुसुंडा निवासी मृदुल भाषी प्रोफेसर महेन्द्र कुमार निराला का गया जी के मानपुर स्थित निजी आवास में गुरुवार की सुबह हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।55वर्षिय महेन्द्र कुमार निराल का शानदार विरासत रही है। उनके के पिता स्व श्री रामचन्द्र सिंह यादव अपने जीवन काल में अपने पंचायत के सर्वमान्य मुखिया और पूर्व जिला पार्षद भी रहे। उनकी विरासत का एकमात्र उतराधिकारी महेन्द्र कुमार निराला वर्तमान में हंटरगज आर एन एम काॅलेज में केमेस्ट्री विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। इनके आकस्मिक निधन पर आर एन एम काॅलेज हंटरगंज-चतरा के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.मिथलेश्वर सिंह, कामर्स विभाग सह बर्सर प्रो. शिवरतन सिंह,समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ प्रो.सुबोध कुमार सिंह, डॉ प्रो.राजीव रंजन तिवारी,गणित विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार सिंह,प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, अंग्रेजी विभाग के पूर्व व्याख्याता चंदन कुमार सिंह, भाजपा , जदयू, कांग्रेस,राजद, भाकपा माले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के लिए हार्दिक संवेदना प्रकट किया है।












