Sunday, March 15, 2026
HomeBiharपंचायत की बैठक में बवाल, ईंट-पत्थर चलने से तीन लोग घायल।

पंचायत की बैठक में बवाल, ईंट-पत्थर चलने से तीन लोग घायल।

शेरघाटी। थाना क्षेत्र के बेला पंचायत अंतर्गत देवनपुर गांव में रविवार को घरेलू विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत की बैठक अचानक हिंसक हो गई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ननद-देवर और भोजाई के बीच चल रहे घरेलू विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। बैठक में मुखिया रामाशीष यादव, सरपंच सहित ग्रामीण मौजूद थे। भोजाई ममता कुमारी के मायके पक्ष से उनके पिता बासुदेव यादव, डोभी थाना क्षेत्र के अक्क्षमा गांव से अपने रिश्तेदारों और सरपंच के साथ पंचायत में शामिल होने देवनपुर पहुंचे थे।

बताया जाता है कि बैठक शुरू होने के कुछ घंटों बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ममता कुमारी के देवर निरंजन कुमार, दिलीप कुमार तथा तीनों ननदों ने ईंट-पत्थर और रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में बासुदेव यादव, चालक प्रसीद कुमार, श्याम सुंदर प्रसाद और रामभजन कुमार घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घायलों को इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बासुदेव यादव के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। सूचना मिलने पर शेरघाटी पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

इस संबंध में ममता कुमारी ने बताया कि उनके पति संदीप यादव मानसिक रूप से बीमार हैं। उनका आरोप है कि देवर, ननद और ससुर दहेज तथा संपत्ति में हिस्से को लेकर उन्हें प्रताड़ित करते है।

Most Popular

error: Content is protected !!