Tuesday, March 17, 2026
HomeBiharतीन सौ लीटर महुआ जावा को चाकंद पुलिस ने किया विनष्ट

तीन सौ लीटर महुआ जावा को चाकंद पुलिस ने किया विनष्ट

बेलागंज।चाकन्द थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना पर क्षेत्र के सिमरिया गांव के पास सुनसान जगह पर महुआ शराब बनाने हेतु फुलाए गए तीन सौ लीटर महुआ जावा को विनष्ट कर दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मणिकांत कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि क्षेत्र के सिमरिया के पास स्थित सुनसान स्थल पर काफी मात्रा में महुआ शराब बनाने के लिए भट्ठी संचालक द्वारा जावा रखा गया है। सूचना पर वहां पहुंचे पुलिस बल ने विभिन्न स्थानों पर जमीन में गाड़ कर रखे गए तीन सौ लीटर महुआ जावा को विनष्ट कर दिया है। लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही भट्ठी संचालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

Most Popular

error: Content is protected !!