Thursday, September 17, 2026
HomeBiharपूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खाली किया सरकारी बंगला

दिल्ली।पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने लुटियंस दिल्ली में 28 तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हाल ही में लोकसभा चुनाव में उन्हें उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के नेता किशोरी लाल शर्मा ने डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से हराया था। ईरानी ने इस हफ्ते की शुरुआत में बंगला खाली कर दिया था। यह बंगला पिछले दस साल से उनका आशियाना था। अब इस बंगले से ईरानी की नेम प्लेट भी हट गई है। हालांकि, केवल स्मृति ईरानी को ही नहीं बल्कि चुनाव हारने वाले सभी सांसदों को 11 जुलाई तक सरकारी बंगले खाली करने थे।एक अधिकारी ने कहा, ईरानी ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद पूर्व मंत्रियों और सांसदों को एक महीने के भीतर अपने सरकारी आवास खाली करने होंगे।

Most Popular

error: Content is protected !!