Tuesday, March 17, 2026
HomeBiharमोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़: दो कुख्यात अपराधी ढेर,...

मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़: दो कुख्यात अपराधी ढेर, एक जवान शहीद

घटनास्थल से कार्बाइन समेत भारी हथियार बरामद*


मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र के सिहोरवा मठ गांव में देर रात्रि पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे को पुलिस ने ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान भी शहीद हो गया। घटना स्थल से पुलिस ने एक करवाइन, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किया है।

ग्रामीणों के अनुसार, लगभग डेढ़ घंटे तक चली गोलीबारी में पुलिस और अपराधियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। एक दिन पहले अपराधियों ने एडिशनल SHO गौरव कुमार को धमकी दी थी कि वे दस पुलिस की लाश बिछा देंगे। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि धमकी देने वाले अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छापेमारी करने गई थी, तभी अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया।

पुलिस ने बताया कि कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे दोनों ही कुख्यात अपराधी थे और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है और फरार अपराधियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस घटना से मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच चल रहे संघर्ष की तस्वीर साफ होती है। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ है, लेकिन अपराधियों की धमकियां भी जारी हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!