Thursday, March 19, 2026
HomeBiharदीपिका श्रृंगार स्टोर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

दीपिका श्रृंगार स्टोर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

डोभी/गया।औरवादोहर स्थित दीपिका श्रृंगार स्टोर में देर रात अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार दुकान के प्रोपराइटर संजय पासवान रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर अपने घर घोरघट चले गए थे।बताया जा रहा है कि रात में अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग इतनी तेजी से फैल गई कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।स्थानीय लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आगलगी में लाखों कि संपत्ति जल कर राख हो गई है।दीपिका श्रृंगार स्टोर के प्रोपराइटर संजय पासवान ने संवाददाता से बात करते हुए बताया कि लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पायाहै,हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!