Friday, March 20, 2026
HomeBiharमेहसी‌ के युवक की बेंगलुरु में हत्या, शव पहुंचते ही मचा कोहराम।

मेहसी‌ के युवक की बेंगलुरु में हत्या, शव पहुंचते ही मचा कोहराम।

मेहसी /मोतिहारी।थाना क्षेत्र स्थित उझिलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 03 छोटा रामपुरवा निवासी सीताराम राय के छोटे पुत्र 22 वर्षीय कुणाल कुमार की उसके ही साथियों ने मामूली विवाद को लेकर निर्मम हत्या कर दी। घटना बेंगलुरु में घटित बताई जाती है। जहां मृतक अपने तीन अन्य साथियों के साथ किसी कोल्ड स्टोरेज में काम करता था। सभी एक साथ एक ही कमरे में रहते थे। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर उसके साथियों के साथ मामूली विवाद हुआ था। जिसका बदला उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ग्रामीण की मानें तो बेंगलुरु पुलिस ने नसरूल्लाह नामक एक हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। हर तरफ चित्कार और करूण क्रंदन का माहौल था। उसके पिता सीताराम राय ने बताया की आज से करीब छह माह पूर्व उसने अपने पुत्र कुणाल को अमीर अली के साथ बेंगलुरु कमाने के लिए भेजा था। जानकारी के अनुसार अमीर अली उसे अपने भाई अदनान के पास बेंगलुरु भेज दिया। जहां अदनान एसी बनाने का काम करता था। कुणाल और उसके साथ दो अन्य सहपाठी खुशनेसार अहमद और नसरूल्लाह कोल्ड स्टोरेज के गोदाम में काम करते थे। तीनों एक साथ एक कमरे में रहते थे। उसे सुचना मिली कि उसके पुत्र कुणाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह उसका  शव मेहसी स्थित उझिलपुर छोटे रामपुरवा गांव पहुंचा जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।


*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट*

Most Popular

error: Content is protected !!