Thursday, June 25, 2026
HomeBiharशेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस

शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस

शेरघाटी। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में रविवार को बिहार दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नूतन नगर स्थित के.के कंपटीटिव क्लासेज के निदेशक कुंदन कुमार के नेतृत्व में अस्पताल परिसर को आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया तथा बिहार का मानचित्र बनाकर कार्यक्रम को विशेष रूप दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बिहार की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को याद किया।

कुंदन कुमार ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिहार दिवस को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार के मानचित्र को रंगोलियों के माध्यम से सजाकर राज्य की एकता और पहचान को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में गुड्डु सर, संतोष कुमार, रोहित कुमार, दीपक कुमार, बालेराम सर, प्रिंस कुमार, विकास कुमार, अखिलेश, पिंटू कुमार, राहुल कुमार सहित दर्जनों शिक्षकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बिहार के विकास और समृद्धि की कामना की।

Most Popular

error: Content is protected !!